आईएसबीटी दिल्ली तक एचआरटीसी ने सेवाएं की बहाल, जलस्तर बढ़ने कारण बंद थी बसें

News Updates Network
0
हिम स्थिति 
शिमला/दिल्ली, 20 जुलाई  : दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने पर आईएसबीटी दिल्ली को बंद कर दिया गया था। पिछले कुछ दिनों से एचआरटीसी बसों का संचालक दिल्ली बॉर्डर से किया जा रहा है। वहीं, कई एचआरटीसी यूनिट के द्वारा दिल्ली जाने वाली बसों की ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया था। 

जानकारी के अनुसार, अब दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में कमी आई है जिसके कारण हालात अभी सामान्य हो चुके है और एचआरटीसी ने दिल्ली बॉर्डर से चलने वाली बसों को आईएसबीटी दिल्ली तक रिस्टोर कर दिया है। 

उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के हालात सामान्य नहीं थे जिसके कारण बसों का संचालन दिल्ली बॉर्डर से किया जा रहा था। अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। जिसके बाद सभी सेवाओं को आईएसबीटी दिल्ली तक रिस्टोर कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top